bodyinn.pages.dev


Dr sonal mansingh biography in hindi

          Lalit mansingh!

          सोनल मानसिंह: ये बातें जानकर उनके हौसले को आप भी करेंगे सलाम

          सोनल मानसिंह सिर्फ एक नृत्यांगना का नाम नहीं है। सोनल मानसिंह एक जज्बे का नाम है। सोनल मानसिंह एक ऐसे हौसले का नाम है जो किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानता। सामाजिक बंधन हो या फिर हादसा, काफी उनके पांवों में बेड़ी नहीं बांध सका। भारतनाट्यम और ओडिसी पर गहरी पकड़ रखने वाली सोनल मानसिंह एक प्रेरणा है। वह सिर्फ एक नृत्यांगना ही नहीं हैं बल्कि कोरियोग्राफर, शिक्षक के साथ-साथ एक बेहतरीन वक्ता भी हैं। उनका जन्म 30 अप्रैल, को हुआ था। वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। उनको कई सम्मान मिल चुके हैं। आइए आज उनके बारे में हम सबकुछ जानते हैं

          बचपन
          सोनल मानसिंह का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता अरविंद पाकवास थे और मां पूर्णिमा पाकवास। उनकी मां एक विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता थीं जिनको साल में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनके दादा मंगल दास पाकवास स्वतंत्रता सेनानी थे। वह भारत के पहले पांच गवर्नरों में से एक थे। सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से संबंध होने का कारण सोनल मानसिंह बचपन से ही